मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- लक्सर हाइवे पर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। और एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया है। हरिद्वार के थाना कनखल के गांव नूरपुर,पंचमदेही निवासी 40 वर्षीय तेजपाल पुत्र शोभाराम व खाईखेडी निवासी 50 वर्षीय प्रेम पुत्र सगवा एक बाइक पर सवार होकर लक्सर की ओर से पुरकाजी आ रहे थे। पुरकाजी लक्सर हाइवे के भैंसलीवाला में सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को एंबुलेंस से पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.