कार सवार ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास, पीछा करने पर छोड़ भागा
मेरठ, जून 3 -- योगीपुरम चौकी क्षेत्र के शोभापुर गांव में कार सवार बदमाश ने बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। ग्रामीण ने बाइक से पीछा किया तो बदमाश फ्लाईओवर के पास बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। बच्चे के पिता ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शोभापुर गांव निवासी सुबोध उर्फ डिंपल मंगलवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि एक जून को दोपहर करीब एक बजे उनका आठ वर्षीय बेटा वरुण घर के पास की दुकान से चिप्स खरीदकर लौट रहा था। तभी कंकरखेड़ा की तरफ से आई सफेद रंग की कार में सवार व्यक्ति ने वरुण को कार में डाल लिया और दिल्ली की ओर भागने लगे।घटना को गांव के धनवीर बाबा ने देख लिया और तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसी दौरान पड़ोस में खड़े मोहित ने गांव के ही रोहित को फोन किया। रोहित उस समय शोभापुर फ्लाईओवर के नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.