झांसी, जून 8 -- झांसी। झांसी में तमंचा लेकर स्टाइल दिखाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक कार के अंदर तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला मोठ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कार के अंदर बैठकर तमंचा लहराते हुए और उसे लोड व अनलोड करते हुए दिखाई दे रहा था। यह भी पढ़ें- तमंचा लहराकर धमका रहा युवक, पुलिस जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान अमित वर्मा निवासी मोठ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद युवक का एक और ...