हापुड़, अप्रैल 7 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ट्याला में शादी में जा रहे कार सवार दो दोस्तों के साथ गांव के ही तीन लोगों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ट्याला निवासी अब्दुल कादिर ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 5 अप्रैल की शाम को वह और उसका दोस्त पारस कार में सवार होकर शादी में पिलखुवा जा रहा थे। जैसे ही वह गांव में नासिर के घर के सामने पहुंचे तो वहां पर पहले से गांव के नादिर, आमिर, नासिर खड़े थे। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों और लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.