प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मिश्राइनपुर निवासी अनिल कुमार शुक्ल ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 28 अप्रैल की शाम दुकान बंद करके कार से किठावर बाजार दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी बीच सिंहनी मोड़ के पास कार खड़ी कर उसमें साथी के साथ बैठे सिंहनी निवासी धीरज सिंह ने कहा कि मेरा हिसाब करो और पैसा दो। मैंने उन्हें ऑफिस में आकर हिसाब करने को कहा तो मारपीट करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.