प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। पिटाई करने के साथ जेवर और नकदी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुटी बाजार निवासी सुनील कुमार व राजू अपनी पत्नी बच्चों के साथ गुरुवार रात करीब आठ बजे कार से पट्टी बारात जा रहे थे। उनका आरोप है कि रानीगंज-पट्टी मार्ग के कुंभापुर मोड़ पर चार बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने कार में सवार महिलाओं के सोने के आभूषण हार, बाली, अंगूठी सहित नकदी छीनने के साथ मारपीट की। लूट की घटना के बाद महिला व बच्चों ने मदद की गुहार लगाई। पीड़ित ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर लौट गई। थानाध्यक्ष वि...