सीतापुर, मार्च 5 -- सिधौली, संवाददाता। कोतवाली इलाके के बाड़ी स्थित मोहल्ला बरगदहा में होली का पर्व मना रहे एक व्यक्ति पर पान मसाले की पीक थूकने व पीड़ित व्यक्ति के विरोध करने पर अपने को अधिकारी का रिश्तेदार बता कुछ युवकों ने गाली गलौज करते हुए हुड़दंग मचाया। पीड़ित ने पुलिस को आन लाइन शिकायत कर कारवाई की मांग की है। बाड़ी के मोहल्ला बरगदहा निवासी हरिनाम ने पुलिस को आन लाइन शिकायत में बताया कि बुधवार को शाम 5 बजे अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ शांति पूर्वक होली का पर्व मना रहा था। तभी एक सफेद रंग की फोर व्हीलर हूटर बजाते हुए अत्यंत तेज रफ्तार से गांव में दाखिल हुई। गाड़ी में तीन अज्ञात लोग सवार थे, जो नशे में धुत थे। उन लोगों ने जानबूझकर सड़क किनारे खड़े पीड़ित पर पान की पीक थूक दी। जब पीड़ित व मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विरोध किया तो गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.