कार सवार दबंगों ने लाठी-डंडों से युवकों को पीटा
बदायूं, मई 15 -- मामूली विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने कार सवार हमलावरों को बुला लिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना कस्बे में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्टेट हाईवे के पास एक गली की है। गांव रमपुरिया निवासी ओम चौधरी अपने साथी यश, अंशुल और आकाश के साथ दो बाइकों से घर जा रहे थे। आरोप है कि महानगर गांव निवासी अंकित ने अपनी बाइक रास्ते में खड़ी कर दी। यह भी पढ़ें- कार सवार दबंगों ने लाठी-डंडों से युवकों को पीटा युवकों ने बाइक हटाने को कहा तो कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।आरोप है कि इसी दौरान अंकित ने अपने गांव फोन कर साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद बोलेरो कार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.