उन्नाव, मई 9 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर के पास कार बैक करने के दौरान स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार दबंगों ने युवक को नुकीली वस्तु से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कंचन नगर ए निवासी रविशंकर यादव गुरुवार रात करीब दस बजे स्कूटी से आजाद नगर कुछ काम से गये थे, इसी दौरान आजाद नगर निवासी कार चालक राजकुमार ने कार बैक करने के दौरान स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसका रविशंकर ने विरोध किया। जिस पर राजकुमार ने आजाद नगर निवासी अपने साथी आकाश रावत, विशाल व कुछ अज्ञात साथियों के साथ गाली गलौज करते हुये रविशंकर को पीटने लगे। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.