लखनऊ, जनवरी 28 -- पीजीआई के बाहर दवा बाजार में मंगलवार देर रात कार सवार डॉक्टर के अलावा दो बाइकों समेत चार वाहनों में टक्कर मारने वाले ट्रालर चालक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालक का ट्रालर भी सीज कर दिया है। मौत बनकर दौड़े ट्रालर का भयावह मंजर सीसी कैमरे में कैद हो गया है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार राजेंद्र कुमार, उन्नाव जनपद के पुरवा शिवदीन खेड़ा का रहने वाला है। वह मंगलवार रात ट्रालर लेकर जा रहा था। इस बीच उसने दवा बाजार में कार सवार पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. सूर्य प्रताप सिंह की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद भगाने के चक्कर में एक अन्य कार में टक्कर मारी। उसमें सर्जन डॉ. देवेंद्र पटेल और उनका परिवार बैठा था। इसके बाद तीन बाइकों को ठोका। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.