अलीगढ़, जून 7 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार को कार सवार ठगों ने पुलिस चेकिंग का भय दिखाकर एक महिला से सोने के कुंडल और 12 हजार रुपये ठग लिए। ग्राम तेहरा निवासी चंदादेवी उर्फ इंद्रावती बीमार भतीजे को देखने गाजियाबाद जा रही थीं। दोपहर में नगरिया पट्टी के पास कार सवार बदमाशों ने अलीगढ़ छोड़ने का झांसा देकर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में एक अन्य महिला भी बैठी।कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने आगे पुलिस की सख्त चेकिंग होने की बात कही। उन्होंने कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर इंद्रावती के सोने के कुंडल और नकदी एक लिफाफे में रखवा दिए। इसी बीच चकमा देकर बदमाशों ने लिफाफा बदल दिया और शाहगढ़ के पास दोनों महिलाओं को उतारकर फरार हो गए। लिफाफा खोलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ...