लखनऊ, मार्च 30 -- मोहनलालगंज। अधिवक्ता मनोज कुमार यादव के घर के बाहर खड़े ई रिक्शा की बैटरी व अन्य सामान कार से आये चोर उठा ले गए। पूरनपुर के बगहन खेड़ा में रहने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में ई रिक्शा लगा रखा है। रविवार की रात्रि घर के बाहर ईरिक्शा खड़ा था। कार से आये चोरों ने ईरिक्शा की बैटरी, चार्जर मशीन उठा ले गए। चोर वारदात करते हुए सीसी कैमरें में कैद हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...