फिरोजाबाद, मार्च 10 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव दिखतौली में एक किसान ने कार सवार बदमाशों पर दो बकरी चोरी का आरोप लगाया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने बकरी चोरी होने की थाने में तहरीर दी है। शेर सिंह पुत्र पन्नालाल निवासी दिखतौली की 8 मार्च को उसकी बकरी घर के पास बंधी हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि एक कार आई उसके बाद से दो बकरी चोरी हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कार सवार चोर उसकी दो बकरी को चुरा ले गए हैं। हालांकि किसान ने अपनी बकरी को पड़ोसियों सहित कई लोगों के यहां खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी में कार उसके गली में आकर कुछ देर बाद तेजी से जाती हुई दिखाई दी है। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार सवार पशु चोरों पर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.