लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता।अलीगंज में बुधवार को गाड़ी लहराने से रोकने पर बाइक सवार चार लोगों ने कार सवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी चेन और 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने अलीगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे वह कार से पुरनिया से बीएसएनएल चौराहे की ओर जा रहे थे। उनकी कार के आगे चार लोग एक बाइक लहराने लगे। शक्ति का आरोप है उन्होंने जब ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने बाइक उनकी कार के आगे लगा दी। आरोपियों ने कार का गेटा खोला और ड्राइविंग सीट से उन्हें खींच कर बाहर निकाल कर रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने नकदी और चेन छीन ली। शोर सुनकर राहगीर कार सवार को बचाने के लिए दौड़े। भीड़ को आता देखकर बाइक सवार मौके से भाग निकले। कार सवार के आंख, नाक, सिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.