रुडकी, मई 20 -- लक्सर। पुलिस ने एक कार सवार को 474 ग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। खानपुर थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने परमजीत सिंह उर्फ नछत्तर निवासी ग्राम मीरापुर सीकरी, थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर हाल अब्दीपुर, खानपुर को बालवाली चौकी बैरियर के निकट से 474 ग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। वह कार में डोडा लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- कार सवार को डोडा के साथ पकड़ा उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस दौरान टीम में दरोगा विजेंद्र सिंह, तरेपन सिंह व सुंदरलाल शामिल रहे। ...