फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- शमसाबाद। ललौर राजपूताना गांव निवासी अनमोल अपने घर से पिता के दोस्त कलुआपुर गांव निवासी शैलेष को दस हजार रुपये देने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में नगला नान और रोशनाबाद गांव के बीच एक कार ने उसक बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का आरोप है कि हादसे के बाद कार सवारों ने दस हजार कीनगदी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह फर्रुखाबाद की ओर भगा गया। घटना को लेकर यूपी 112 की जानकारी दी गयी। फैजबाग चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार नंबर के अधार पर दो युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इसमें जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...