प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जार्जटाउन थानाक्षेत्र में कार सवार युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट और छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।जार्जटाउन क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून की शाम वह अपनी भतीजी और भाई के साथ पार्लर से घर लौट रही थीं। पूर्वांचल कैफे के पास एक कार चालक ने कथित रूप से उनकी गाड़ी के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक दिया। हॉर्न देने के बावजूद चालक नहीं हटाया। आरोप है कि जब उनके भाई ने वाहन साइड से निकाल लिया, तो कार सवार लोग उनका पीछा करने लगे। यह भी पढ़ें- पॉर्लर संचालिका से सरेराह छेड़खानी, मारपीट शीतला माता मंदिर के पास कार सवार चार-पांच युवकों ने उनकी गाड़ी जबरन रुकवा ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके भ...