नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नरेला इलाके में कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर मारपीट की और जबरन सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा वीडियो बना लिया। गश्त कर रही पुलिस ने पीड़ित को बचाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नरेला निवासी 37 वर्षीय सुमित कुमार गुरुवार सुबह स्कूटी से बाजार जा रहे थे। तभी सफेद कार ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। कार से उतरे बदमाश सुमित को जबरन उठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई। आरोपी सन्नी ने दबाव बनाकर कई सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए और एक वीडियो भी बनाया, जिसमें पीड़ित से जबरन बयान दिलवाया गया।इसके बाद आरोपी सुमित को कार में बैठाकर हरियाणा की ओर ले जा रहे थे। लामपुर बॉर्डर पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को देख पीड़ित ने शोर मचा दिया। सतर्क पुलिस ने तुरंत कार्रवाई...