बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- दस्तमपुर गांव के समीप बुधवार की रात साइड न देने से गुस्साए कार सवार युवकों ने ट्रक चालक पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रक की खिड़की में जाकर लगी। पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जेवर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दस्तमपुर गांव के समीप ट्रक चालक और कार सवार युवकों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और तो पता चला कि साइड न देने पर कार सवार युवकों का ट्रक चालक से विवाद हुआ। इस बीच कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली ट्रक की खिड़की में जाकर लगी। यह भी पढ़ें- कार सवारों ने साइड न देने पर ट्रक चालक पर फायरिंग की इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर...