श्रावस्ती, मार्च 5 -- श्रावस्ती। होली खेलने बाइक से भिनगा आ रहे एक युवक पर भिनगा में खैरी मोड़ के पास कार सवारों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिलकपुर गांव निवासी पीड़ित राहुल मिश्रा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बाइक से होली खेलने भिनगा आ रहा था। भिनगा नगर में खैरी मोड़ के पास कार सवार दो लोगों ने कार को उसकी बाइक के सामने खड़ी कर रोक लिया। इसके बाद उसे गाली देते हुए डंडे से हमला कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...