मेरठ, मार्च 1 -- मवाना। नगर के हस्तिनापुर रोड स्थित नवीन मंडी के पास कार से टक्कर मारने के बाद विरोध करने पर बाइक सवार युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बिट्टू कुमार पुत्र स्व. करण सिंह निवासी ग्राम आदमपुर मोचनी थाना खतौली ने तहरीर में बताया कि 22 फरवरी को दिन में वह अपने साले बंटी की शादी से ग्राम गणेशपुर से वापस घर लौट रहा था। जब वह नवीन मंडी हस्तिनापुर रोड पर पहुंचा तभी कार ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि कार में सवार युवकों ने उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे राहगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.