बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के खजुरिया गांव के पास कार सवार दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क रोककर जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खजुरिया श्रीनेत निवासी सूरज कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक से हर्रैया जा रहे थे। जैसे ही वह खजुरिया मिश्र स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि कार से सचिन, धर्मेंद्र उर्फ पट्टू, राजेंद्र और प्रदीप नीचे उतरे और भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें खींचकर लात-घूंसों और डंडे से बुरी तरह पीटा। हमले में सूरज के हाथ, पेट और सीने पर गंभीर चोटें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.