महोबा, जून 29 -- कबरई, संवाददाता। पान खिलाने के बहाने युवक को ले जाकर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। नगर के किदवई नगर निवासी पीड़ित शिवम द्विवेदी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून को वह घर में था तभी छुट्टू उर्फ दिलीप निवासी बबेडी अपने साथियों के साथ पान खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया और कार से दबंग वर्मा तालाब के पास ले गए जहां गाली गलौच कर मारपीट की गई। कार सवारों ने कबरई रोड पर दोबारा से मारपीट कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बांदा तिराहा के पास कार सवार उसे सड़क पर फेंककर भाग गए। पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर आरोपित छुट्टन उर्फ दिलीप सिंह, बउवा महाराज निव...