कार सवारों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
मेरठ, मई 20 -- थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित श्रीराम कॉम्प्लेक्स के बाहर मंगलवार को देररात कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान पर सामान ले रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात करीब 11 बजे एक कार में सवार होकर आए 5-6 युवकों ने कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़े युवकों से पहले कहासुनी की। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। अचानक हुए हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। 35 सेकंड के वायरल वीडियो में कई युवक आपस में झगड़ते और मारपीट करते दिख रहे हैं। मौके पर एक कार भी खड़ी है। वीडियो में कुछ युवक बीच-बचाव करते भी नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवकों का आरोप है कि हमलावरों ने बेवजह मारपीट की। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.