कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर किया जान लेवा हमला
हापुड़, जून 16 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर लोहे की राड व डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव नंगला कटक निवासी सतेंद्र सिंह ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि नौ जून को उसका पुत्र तुषार और दामाद अनिकेत बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ छावनी स्थित मकान से वापस अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि छावनी-बीबीनगर रोड पर 57 मोड़ के पास सफेद रंग की कार संख्या में सवार बुलंदशहर के गांव खैरपुर निवासी दुष्यंत, सैदपुर निवासी विकास सिरोही उर्फ छैनी, सालाबाद निवासी करण अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.