देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजीत प्रसाद मार्ग पर एक मामूली विवाद में दुकानदार और उनके बेटे के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ की गई। नेताजी मोहल्ला निवासी नीरज रस्तोगी अजीत प्रसाद मार्ग पर एक दुकान चलाते हैं। रविवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 12 अप्रैल की रात करीब नौ बजे एक कार ने नीरज के स्कूटर को टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार सवार तीन अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए नीरज और उनके बेटे कृष्णा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच धर्मपाल, उसके तीन बेटे और लगभग 15-20 अन्य लोग दुकान के अंदर घुस आए। हमलावरों ने पिता-पुत्र को बुरी तरह पीटा, दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.