मथुरा, मार्च 31 -- थाना जैंत के अंतर्गत छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर चार धाम के समीप बांके बिहारी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार में कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हाथापाई के दौरान पीड़ित महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र भी गायब हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छाता के गांव कौंकेरा निवासी रामनिवास रविवार को पत्नी पारुल व बच्चों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने वृंदावन जा रहे थे। छटीकरा से वृंदावन की तरफ जाते समय चार धाम के समीप सामने से आ रही कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी कार में टक्कर मार दी। इसके चलते रामनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.