फतेहपुर, मार्च 29 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के हरदासपुर थोंन गांव में चार पहिया सवार चोर चरवाहे की आंखों के सामने बकरा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित अग्रसेन लोधी ने तहरीर देकर बताया कि वह 27 मार्च की शाम बकरियां चरा कर लौट रहे थे, तभी तालाब के पास रुकी कार से एक व्यक्ति बकरा उठाकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी की पहचान सोहेल उर्फ गुड्डू कुरैशी निवासी बहलोलपुर ऐलई के रूप में की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...