प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लीलापुर के एक युवक का आरोप है कि बुधवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ प्रयागराज जाने के लिए घर से निकला। गजराही मोड़ के पास बस आने का इंतजार कर रहा था। इस बीच सामने से गुजरे चारपहिया वाहन सवार बदमाशों ने कुचलने का प्रयास किया। वाहन से उतरे अज्ञात लोग जबरन पत्नी को साथ लेकर चले गए। शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एक युवक को थाने ले गई। पीड़िता के पति से मिले कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि कि महिला के पति ने तहरीर दी है। वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.