गाजीपुर, मई 16 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में गुरुवार की रात को बारातियों ने रास्ता मांगने पर कार सवार चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घायल हालत में चारों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से एक की हालत गंभीर होने पर मऊ रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 निवासी 55 वर्षीय रामविलास राय ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने भतीजे 26 वर्षीय मंगल राय, 65 वर्षीय रामप्रवेश राय और 55 वर्षीय विनोद राय के साथ कार से वाराणसी से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- युवक ने लगाया मारपीट का आरोप रात करीब 10:30 बजे वे छोटी पुलिया पुरानी गंज राय कटरा के पास पहुंचे। इसी दौरान एक मैरिज हॉल से निकली बारात डीजे के साथ सड़क पर नाचते-गाते...