कानपुर, अप्रैल 4 -- शिवली,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर के रहने वाले एक ट्रक चालक का शव शुक्रवार सुबह गांव से बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। वहां दुर्घटना के बाद हुए विवाद में देर रात समझौता होने के बाद से गायब था। घटना से उत्तेजित परिजनों ने हत्या का आरोप लगा शिवली-कल्याणपुर मार्ग जाम कर हंगामा किया। मौक पर पहुंचे अफसरों और राज्यमंत्री के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बाघपुर निवासी 26 वर्षीय रंजीत कुमार ट्रक का चालक था। वह अपने ट्रक में फिरोजाबाद से शराब लादकर गोहाटी जा रहा था। शिवली- कल्याणपुर रोड से निकलते समय बाघपुर पहुंचने पर वह घर जाने के लिए ट्रक खड़ा कर रहा था। इसी बीच चालक से वहां खड़ी एक कार में टक्कर लग गई। आरोप है कि दुर्घटना से उत्तेजित कार सवारों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.