मिर्जापुर, जनवरी 2 -- पड़री। कार सवारों की पिटाई के मामले पड़री पुलिस ने तीन आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दो दिन पूर्व पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी पर कार सवार युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मनबढ़ लात घूसे और डंडे से कार सवारों की पिटाई कर रहे थे। वायरल वीडियो में असलहा तस्करी के एक मुख्य अभियुक्त का नाम लेकर धमकी देने, अपहरण व मारपीट की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। उपनिरीक्षक विजय शंकर सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी भरपुरा निवासी शान्तनू सिंह, उमरिया निवासी शिवांश विश्वकर्मा और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.