कार श्रृंगार दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला
बुलंदशहर, मई 29 -- कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित कार श्रृंगार दुकान में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। नवादा निवासी सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात वह अपनी दुकान बंद करके गया।करीब साढ़े दस बजे उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने से पहले आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि दुकान में करीब दस लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली प्रभारी सर्जेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- कार श्रृंगार दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.