कार व वेतन न देने पर पति ने शिक्षिका को किया प्रताड़ित
बांदा, अगस्त 11 -- बांदा। शिक्षिका पत्नी से अतिरिक्त दहेज में कार, पिता की जमीन में हिस्सा और शादी के पहले दस साल का वेतन की मांग की। असमर्थता जताने पर शिक्षक पति व ससुराल वालों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया और लगातार प्रताड़ित किया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के स्वराज कालोनी गली नंबर नौ निवासी स्व.रामचंद्र निगम की बेटी प्रीती सरकारी शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि सात जून 2022 को उनका विवाह महोबा के गांधी नगर मोहल्ले में शिक्षक महेश सक्सेना के साथ हुई थी। पिता ने 15 लाख नकदी सहित पूरा सामान व जेवर दिए। ससुराल में अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियो, पिता के मकान में तिहाई हिस्सा व पत्नी का शादी के पूर्व का 10 वर्ष का वेतन मांगा जाने लगा। इसी को लेकर उसके साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.