कार व लोडर की टक्कर से सिपाही व चालक जख्मी
उन्नाव, मार्च 31 -- पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर जी महाराज महाविद्यालय के पास मंगलवार दोपहर कार व लोडर में टक्कर होने से सिपाही व लोडर चालक जख्मी हो गए। घायल सिपाही और लोडर चालक को राहगीरों ने सीएचसी पर भर्ती करवाया है। पुरवा कोतवाली के हल्का नंबर दो में तैनात सिपाही अरविंद कुमार प्रार्थना पत्रों के जांच के लिए क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकला हुआ था। वहां से चार बजे के करीब वह अपनी कार से कोतवाली आ रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव किला स्थित ठाकुर जी महाराज महाविद्यालय के सामने पुरवा की तरफ से उन्नाव जा रहे लोडर से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी लोडर चालक विपिन मिश्रा व सिपाही अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पुरवा भिजवाया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.