महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा कस्बे में गुरुवार को एक हादसा हो गया। एक कार व बुलेट बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार नहर में गिर गई। कार चालक व कार सवार शख्स गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को नहर से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी। बताया जा रहा है कि कार सवार नेवासपोखर की ओर से पनियरा जा रहे थे। इसी बीच दयाशंकर व विजय शंकर निवासी नेवासपोखर बुलेट बाइक से बड़वार से अपने घर जा रहे थे। पनियरा-बड़वार नहर पर कार व बुलेट बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक मौके पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को पनियरा में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.