कार व बाइक में भिड़ंत: एक कांवड़िया की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- लखीमपुर। शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गोकन गांव के पास शनिवार देर रात कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर अंतर्गत गांव राय खुर्द निवासी मोहनलाल अपने साथी हरिराम (35) के साथ बाइक से गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखीमपुर निवासी आशीष पुत्र रामप्रकाश परिवार सहित कार से जल लेकर गोला शिव मंदिर जा रहे थे। गोकन गांव के पास अचानक सड़क पर बैठे गोवंश को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.