गिरडीह, मई 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चपुआडीह में बुधवार दोपहर कार और बाइक के बीच आमने सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति को सरकारी एम्बुलेंस से बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दंपति गिरिडीह के चैताडीह के रवि कुमार शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता देवी शामिल है। घायल बाइक सवार ने कहा कि पत्नी के साथ वे देवघर के सोनारायठाड़ी से चैताडीह जा रहे थे। चपुआडीह चौक के पास बेंगाबाद से मधुपुर की ओर जा रही कार से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रवि शर्मा का पैर टूट गया है। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो व बाइक में टक्कर, दो लोग घायल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल गई है। सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार लेकर भाग निकलने का प्रयास कर ...