मधेपुरा, जनवरी 23 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर नवटोल चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात सात बजे कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि मारुति स्विफ्ट डिजायर (बीआर-01एच-क्यू-5099) से बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक पड़वा नवटोल वार्ड तीन निवासी राकेश मुखिया और गुड्डू मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक जीतापुर से सरस्वती पूजा का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास कार से टक्कर हो गयी। दोनों सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.