उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगाघाट चिलौला मार्ग स्थित पासिनखेड़ा गांव के पास शुक्रवार रात कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जबकि टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल बाइक सवारों की पहचान संजय रावत (20) पुत्र होरीलाल, राजपूत सोनकर (18) पुत्र राजू सोनकर और संजय सोनकर (16) पुत्र सुनील निवासी बेहटा गंगाघाट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार सड़क से फिसलकर खाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.