कार व बाइक की भिडंत में स्कूल संचालक की मौत
मुरादाबाद, जून 17 -- कटघर थाना क्षेत्र में प्रभात मार्केट के पास बुधवार सुबह एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार स्कूल संचालक की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मकबरा निवासी मोहम्मद साबिर(60) अपनी बाइक से करुला से अपने घर मकबरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह प्रभात मार्केट के पास पहुंचे तो कार ने उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल साबिर को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टककर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.