लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।सरायन नदी के पुल के पास कार बाइक की जबरदस्त टक्कर में कार व बाइक चालक दोनों घायल हुए थे। मितौली थाना क्षेत्र में कस्ता के निकट सरायन नदी के पास एक अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार के हाथ-पैरों की हड्डियां टूट गईं और शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। वहीं, अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। घायल कार चालक लखीमपुर के नौरंगाबाद मोहल्ले निवासी शहनवाज ने बताया कि वह कस्ता कॉलोनी निवासी सद्दीक के बेटे की बारात से पलिया क्षेत्र से लौट रहा था। कार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.