देवरिया, फरवरी 2 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र खुखुन्दू चौराहे से कुछ दूरी पर शुक्रवार को दोपहर में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव के कमधेनवा टोला निवासी नितेश (20), किशन (18) व अनुज (18) एक ही बाइक से देवरिया की ओर जा रहे थे। वे तीनों खुखुन्दू मुख्य चौराहे से कुछ दूरी पर आगे बढ़ते ही सामने से आ रही कार से बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे घटना में नितेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि किशन और अनुज को हल्की चोटें लगीं। किशन को उपचार के बाद परिजन घर ले गए, वहीं नितेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.