धनबाद, मार्च 12 -- ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के रेंगुनी स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार को एक कार व बाइक में जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना के संबंध में बता दें कि एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर जेएच 10 बीएच 6029 व बाइक नंबर जेएच 10 वाई 0892 दोनों विपरित दिशा से आने जाने के क्रम में आमने सामने से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का शॉकर टूट गया और बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ईस्ट बसुरिया कोलियरी के बीसीसीएलकर्मी भूली ए-ब्लॉक निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद बीसीसीएल के एंबुलेंस से उन्हें बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.