बेगुसराय, मई 26 -- खोदावंदपुर थाना के बरियारपुर गांव के समीप सोमवार की रात कार व बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर वार्ड-9 निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार था। वह मिंकू दास का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची व शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेगूसराय-रोसड़ा एस एच -55 मुख्य मार्ग पर एक मारुति सुजुकी सियाज कार जो बेगूसराय की ओर से रोसड़ा जा रही थी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार रोहित कुमार जख़्मी हो गया। टक्कर के बाद ...