बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार के शेखपुर मोड़ पर बुधवार को रात कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुल जाने से वाहन में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...