कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में वृद्ध की मौत, पांच घायल
बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर/कोतवाली देहात। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर मोड़ के पास सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक किशोर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, जिसके चलते चिकित्सकों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी रामचंद्र सिंह की पौत्री तथा रोशन की पुत्री के मुंडन संस्कार के लिए परिजन और पड़ोसी हरिद्वार गए थे। मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद सभी लोग सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन ग्राम सिकंदरपुर मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने ट्रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.