कार व ट्रक की टक्कर के बाद अफरातफरी
समस्तीपुर, मई 29 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक एवं कार की टक्कर हो गयी। इससे चौराहा पर अफरातफरी मच गई। हालांकि इस टक्कर में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों वाहनों के टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार दलसिंहसराय से ताजपुर की ओर एवं ट्रक ताजपुर से दलसिंहसराय की ओर जा रहा था इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- एनएच-28 पर अनियंत्रित होकर आम लदा मिनी ट्रक पलटा यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल यह भी पढ़ें- मुसरीघरारी में बोलेरो व पिकअप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.