बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती-महादेवा मार्ग पर कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा सवार एक शिक्षक और एक शिक्षिका को गंभीर चोट आई। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जांच बाद शिक्षक अखिलानंद यादव को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बस्ती शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अखिलानंद यादव एसडीएस पब्लिक स्कूल खड़ौआ महादेवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-ईको की टक्कर में दो की मौत, आठ घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.