कार व एक लाख कैश के लिए विवाहिता को घर से निकाला
हमीरपुर, जुलाई 13 -- बिवांर, संवाददाता। दहेज़ में एक लाख कैश व चार पहिया वाहन की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। जबकि ससुरालीजन महिला को रखने को तैयार नहीं है। बिवांर थाना के बांधुर खुर्द गांव की ममता पत्नी रामरतन निषाद ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पुत्री आराधना की शादी 5 साल पहले थाना सुमेरपुर के धुंधपुर गांव के सुमित कुमार पुत्र यमुना प्रसाद के साथ की थी। दूसरी बार ससुराल में जाने पर दहेज के कम मिलने का ताना मारते हुए मायका से एक लाख कैश व चार पहिया वाहन लाने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पति सुमित कुमार, देवर मनीष कुमार, ससुर यमुना प्रसाद के साथ सास आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। फोन से जानकारी के देने पर मां व भाई जाकर 20 दिन पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.